कौन-कौनसे क्रिकेटर आईपीएल के एक सीज़न में सर्वाधिक बार डक पर हुए हैं आउट?
राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर ने एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। आईपीएल-2023 में बटलर 4 बार डक पर आउट हुए। निकोलस पूरन (2021), ऑइन मॉर्गन (2021), शिखर धवन (2020), मनीष पांडेय (2012), मिथुन मन्हास (2011) और हर्शल गिब्स (2009) एक सीज़न में 4-4 बार डक पर आउट हुए हैं।