आईसीसी पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों का हुआ एलान
आईसीसी ने बुधवार को पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों का एलान किया जिनमें 23-वर्षीय भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह शामिल हैं। अर्शदीप के साथ दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर मार्को यानसन, अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ इब्राहिम ज़ादरान और न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ फिन ऐलन इस अवॉर्ड के दावेदारों में शामिल हैं। अर्शदीप ने 21 टी20I में 33 विकेट लिए हैं।