कौन-कौनसे खिलाड़ी आईपीएल 2023 से हो चुके हैं बाहर?
पीठ की सर्जरी के कारण मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्रीत बुमराह और कार दुर्घटना में घायल हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। इस साल लीग से बाहर हुए अन्य खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के जाय रिचर्डसन, आरसीबी के विल जैक्स, राजस्थान रॉयल्स के प्रसिद्ध कृष्णा और सीएसके के काइल जेमिसन शामिल हैं।