कौन-कौनसे खिलाड़ी हैं आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवॉर्ड जीतने के दावेदार?
आईसीसी ने शुक्रवार को मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों के नाम का एलान किया जिनमें कोई भी भारतीय व पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं है। 4 खिलाड़ियों की इस सूची में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबा़डा शामिल हैं।