कौन-कौनसे खिलाड़ी होंगे विंबलडन के क्वॉर्टर फाइनल में आमने-सामने?
विंबलडन पुरुष एकल क्वॉर्टर फाइनल में विश्व नंबर-1 कार्लोस अल्काराज़ का सामना होल्गर रूने से होगा। डानिल मेदवेदेव का सामना क्रिस्टोफर यूबैंक्स से होगा जबकि रोमन सफीउलिन के खिलाफ यैनिक सिनर खेलेंगे। सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच का सामना आंड्रे रूबलेव से होगा। महिला एकल क्वॉर्टर फाइनल में विश्व नंबर-1 इगा स्वियांतेक का सामना एलिना स्वितोलीना से होगा।