कौन-कौनसे देशों में दर्ज हुए साइबर डेटा लीक के सर्वाधिक मामले?
स्वीडिश वीपीएन सर्विसेज़ कंपनी सर्फशार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में साइबर डेटा लीक के सर्वाधिक 10,48,22,978 मामले रूस में रिपोर्ट हुए जिसके बाद चीन (3,40,32,372), अमेरिका (2,35,45,821), फ्रांस (2,01,44,766), इंडोनेशिया (1,47,41,554) व ब्राज़ील (87,16,166) का स्थान है। सूची में डेटा लीक के 47,39,039 मामलों के साथ भारत 7वें स्थान पर है जो 2021 के मुकाबले 94% कम है।