कौन-कौनसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ दूसरे देशों की नागरिकता के कारण भारत में नहीं डाल सकते वोट?
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज़ भारतीय नागरिक नहीं होने के कारण भारत में चुनावों में मतदान नहीं कर सकते हैं। गौरतलब है, आलिया भट्ट के पास ब्रिटेन, जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंका, कटरीना कैफ के पास ब्रिटेन, नरगिस फाखरी के पास अमेरिका, कल्कि केकलां के पास फ्रांस, इलियाना डिक्रूज़ के पास पुर्तगाल और इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है।