कौन-कौनसे भारतीय शहर वनडे विश्व कप 2023 के मैचों की करेंगे मेज़बानी?
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, भारत में वनडे विश्व कप 2023 के मैच 10 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। ये शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ और पुणे हैं। 9 शहरों में 5-5 मैच जबकि हैदराबाद में सबसे कम 3 मैच आयोजित होंगे। वहीं, अहमदाबाद में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच, फाइनल और भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा।