कौन-कौनसे स्टार्टअप्स ने पिछले साल गंवाया यूनिकॉर्न का दर्जा?
हुरुन की हालिया सूची के अनुसार, पिछले साल दुनिया के 42 स्टार्टअप्स का मूल्यांकन घटकर $1 बिलियन से कम हो गया जिसके बाद इन स्टार्टअप्स ने अपना यूनिकॉर्न का दर्जा खो दिया। इनमें एक समय $22 बिलियन के मूल्यांकन वाली कंपनी बायजू भी शामिल है। इसके अलावा थ्रासिओ, हॉपिन, फार्मईज़ी और चिपवन ने भी यूनिकॉर्न का दर्जा गंवा दिया।