कौनसी 3 टीमें वनडे विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल की चौथी टीम बनने की दौड़ में हैं?
वनडे विश्व कप 2023 में बुधवार को नीदरलैंड्स सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। टूर्नामेंट में भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं जबकि सेमीफाइनल की चौथी टीम बनने की दौड़ में न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान शामिल हैं। बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुके हैं।