कौनसी 4 क्वॉलिफायर टीमें वनडे विश्व कप 2023 में पहुंचने की रेस से हुईं बाहर?
भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के क्वॉलिफायर सुपर 6 चरण में पहुंचने की दौड़ से 4 टीमें बाहर हो गई हैं। ग्रुप ए से नेपाल और यूएसए जबकि ग्रुप बी से आयरलैंड और यूएई क्वॉलिफिकेशन की रेस से बाहर हो चुकी है। गौरतलब है, सुपर 6 की शीर्ष 2 टीमें वनडे विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।