कौनसी टीमें अब भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में हैं शामिल?
नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के साथ ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचने की दौड़ में हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गए थे।