कौनसे 10 क्रिकेटरों ने अब तक खेले हैं 500 अंतर्राष्ट्रीय मैच?
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 500 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले 10वें क्रिकेटर बन गए हैं। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच (664) खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। इसके बाद महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पॉन्टिंग (560), एमएस धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) का स्थान है।