कौनसे 3 नेता तेलंगाना में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के हैं दावेदार?
तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भट्टी विक्रमार्क मल्लू, उत्तम कुमार रेड्डी और रेवंत रेड्डी शामिल हैं। टीडीपी छोड़कर 2017 में कांग्रेस में आए रेवंत फिलहाल तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख हैं जबकि उनसे पहले नलगोंडा से सांसद उत्तम इस पद पर थे। कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे विक्रमार्क ने 'पीपुल्स मार्च' निकाला था।