कौनसे हैं दुनिया के 5 सबसे खुशहाल और 5 सबसे कम खुशहाल देश?
सेपियन लैब्स द्वारा जारी की गई 'द ग्लोबल माइंड प्रोजेक्ट' की वार्षिक 'मेंटल स्टेट ऑफ द वर्ल्ड' रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिकन रिपब्लिक दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। इसके बाद श्रीलंका, तंज़ानिया, पनामा और मलेशिया हैं। वहीं, दुनिया के सबसे कम खुशहाल देशों की सूची में उज़्बेकिस्तान पहले स्थान पर है जिसके बाद यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील और ताजिकिस्तान हैं।