कौशिक ने मौत से पहले आखिरी पोस्ट में ऋचा व अली के साथ होली पार्टी की तस्वीरें की थीं शेयर
अभिनेता सतीश कौशिक ने अपने निधन से पहले ट्विटर पर आखिरी पोस्ट में होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फज़ल और महिमा चौधरी के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "कलरफुल हैप्पी फन...सभी को होली की शुभकामनाएं।" कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में निधन हो गया है।