क्या अखबारों में माफीनामा उतना ही बड़ा है, जितने बड़े विज्ञापन थे?: पतंजलि से सुप्रीम कोर्ट
पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ी कोर्ट की अवमानना को लेकर 67 अखबारों में दिए गए माफीनामे पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, "क्या माफीनामा उतना ही बड़ा है, जितने बड़े विज्ञापन थे?" कोर्ट ने अगली सुनवाई में विज्ञापन की कटिंग लाने का निर्देश देकर कहा, "माफी मांगने का यह मतलब नहीं कि उसे माइक्रोस्कोप से देखना पड़े।"