क्या अब मुझे पीएम मोदी के पैर छूने पड़ेंगे?: मनरेगा के फंड का भुगतान न होने पर सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र द्वारा मनरेगा के फंड को रोके जाने के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "मैंने मनरेगा फंड और जीएसटी के बकाए को जारी करने को लेकर व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री से मिलकर बात की। क्या अब मुझे उनके पैर छूने पड़ेंगे?"