क्या अल्पसंख्यक का दर्जा ज़िलेवार तय हो सकता है? तो फिर हर गली में क्यों नहीं?: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने अल्पसंख्यकों की ज़िलावार पहचान की मांग करने वाली याचिकाओं पर विचार करते हुए आश्चर्य जताया कि क्या ऐसा करना संभव है। याचिकाकर्ता ने 10 राज्यों में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक बताते हुए उन्हें 'धार्मिक अल्पसंख्यक' का दर्जा देने की मांग की थी। अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा, "फिर निर्धारण प्रत्येक गली में क्यों नहीं?...यह कैसे हो सकता है?"