क्या आप इतने बेवकूफ हैं: सलमान से शादी की वायरल हुई मॉर्फ्ड तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के गुपचुप तरीके से शादी करने का दावा करने वाली हाल ही में वायरल हुई एक मॉर्फ्ड तस्वीर पर सोनाक्षी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसको लेकर कमेंट किया, "क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि एक असली और मॉर्फ्ड की हुई तस्वीर के बीच अंतर ना कर सकें।"