क्या आपका दिल नहीं कांपता: करौली की घटना पर राजस्थान के सीएम गहलोत से नेता प्रतिपक्ष
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने करौली में एक लड़की की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद ऐसिड से जलाकर हत्या करने के मामले पर कहा, "यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान है।" उन्होंने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री जी (अशोक गहलोत) क्या आपका दिल नहीं कांपता! क्या आपको इन बच्चियों को देखकर रोना नहीं आता!"