क्या आरएसएस महिला या गैर ब्राह्मण को सरसंघचालक बनाएगा?: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से जुड़ी एक खबर ट्वीट कर उनसे कई सवाल पूछे हैं। सिंह ने लिखा, "क्या वह किसी महिला को सरसंघचालक के रूप में नियुक्त करेंगे? क्या अगला सरसंघचालक गैर चितपावन/ब्राह्मण होगा?" सिंह ने आगे पूछा, "क्या वे अपना हिंदू राष्ट्र का एजेंडा छोड़ेंगे? क्या वे अल्पसंख्यकों को अपना सदस्य बनाएंगे?"