क्या इसके बिना हम अपने घरों में हीरो नहीं?: सिक्स-पैक के सवाल पर विजय सेतुपति
अभिनेता विजय सेतुपति ने सिक्स-पैक के सवाल पर कहा है, "क्या सिक्स-पैक के बिना हम अपने घरों में...पत्नी और बच्चों के लिए हीरो नहीं हैं?" उन्होंने कहा, "मैं इसके खिलाफ नहीं हूं...अगर किसी प्रोजेक्ट के लिए सिक्स-पैक ज़रूरी होगा तो मैं उसके लिए मेहनत करूंगा लेकिन फिज़ूल में नहीं।" बकौल सेतुपति, फिज़िकल अपीयरेंस का स्मार्ट होने से कोई लेना-देना नहीं।