क्या औरतों के कमाने से हो रहे हैं तलाक? घिनौना है सईद अनवर का जवाब
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सईद अनवर अपने एक बेतुके बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. पाकिस्तान में बढ़ रहे तलाक के मामलों में अफसोस जातते हुए अनवर कुछ ऐसा बोल गए, जिससे पूरी दुनिया में उनकी फजीहत हो रही है. उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.