क्या क्रिकेट व आतंकवाद एक साथ चल सकते हैं?: रियासी आतंकी हमले के बाद कांग्रेस
रियासी आतंकी हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है, "एक तरफ एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। दूसरी ओर तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला हो रहा था। तीसरी तरफ भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था।" उन्होंने कहा, "क्या क्रिकेट व आतंकवाद एक साथ चल सकते हैं? क्या शांति लफ्फाज़ी से आती है?"