क्या जनता के पैसे से बने मंदिर को बंद कर सकते हैं?: 'बाबरी ताला' बयान पर शरद पवार
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेस राम मंदिर पर बाबरी ताला न लगा दे' बयान पर कहा है, "क्या कोई सरकार लोगों के सहयोग से बने मंदिर को बंद कर सकती है?" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की टिप्पणियों से संकेत मिल रहा है कि वह लोकसभा चुनाव-2024 के बाद केंद्र की सत्ता में नहीं लौटेंगे।"