क्या था इंग्लैंड के मौजूदा मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम से जुड़ा 2006 का रन-आउट विवाद?
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के डिसमिसल पर खेल भावना को लेकर बहस छिड़ने के बीच 2006 में इंग्लैंड के मौजूदा मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम से जुड़े रन-आउट विवाद की भी चर्चा हो रही है। दरअसल, क्राइस्टचर्च में कुमार संगाकारा के शतक पर जश्न मनाने के लिए क्रीज़ से बाहर निकलने वाले मुरलीधरन को मैक्कुलम ने रन-आउट किया था।