क्या था 'केबीसी-13' में ₹1 करोड़ का सवाल जिसका गीता सिंह गौर ने दिया सही जवाब?
मध्य प्रदेश की गीता सिंह गौर 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 13 में ₹1 करोड़ जीतने वालीं तीसरी प्रतिभागी बन गई हैं। गीता से ₹1 करोड़ के लिए पूछा गया, "पी.के. गर्ग और होमी डी. मोतीवाला किस खेल स्पर्धा के ऐसे दो ऐथलीट हैं जिन्हे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?" जिसका सही जवाब 'नौकायन' था।