क्या था भारत का विरासत टैक्स कानून जिसे 1985 में खत्म कर दिया गया था?
भारत में 1985 तक विरासत टैक्स कानून लागू था जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने खत्म किया था। इसे 1953 में आर्थिक असमानता को कम करने के लिए संपदा शुल्क अधिनियम के तहत पेश किया गया था। किसी शख्स की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी को संपत्ति के हस्तांतरण के समय संपदा शुल्क का भुगतान करना होता था।