क्या था मध्य युग में यूरोप में 1 जनवरी को मनाया जाने वाला 'फीस्ट ऑफ फूल्स' उत्सव?
'फीस्ट ऑफ फूल्स' मध्य युग में 1 जनवरी को यूरोप में मनाया जाने वाला लोकप्रिय फेस्टिवल था जिसमें नकली बिशप/पोप को चुना जाता था। इसमें बाइबल के 'ईश्वर ने बुद्धिमानों को शर्मिंदा करने के लिए मूर्खता को चुना' सिद्धांत का जश्न मनाया जाता था। हालांकि, इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया और 16वीं सदी में यह पूर्णत: खत्म हो गया।