क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से चला सकते हैं सरकार?
शराब नीति मामले में ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। नियमों के अनुसार, किसी मामले में दोषी ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री को अयोग्य ठहराया या पद से हटाया जा सकता है और केजरीवाल अभी तक दोषी नहीं ठहराए गए हैं। मुख्यमंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोकने वाला कोई कानून नहीं है।