क्या पीएम ने गुजरात में प्रचार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया था?: अधीर रंजन
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कोविड-19 नियमों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
के राहुल गांधी को लिखे पत्र पर कहा है, "मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया था?" उन्होंने कहा, "मांडविया को जनता का ध्यान भटकाने के लिए नियुक्त किया गया है।"