क्या 'प्रेज़ेंस ऑफ माइंड'?: दीप्ति के मांकडिंग को लेकर अश्विन की टिप्पणी पर मुरलीधरन
इंग्लिश टीम के खिलाफ दीप्ति शर्मा के मांकडिंग को रविचंद्रन अश्विन द्वारा उनका 'प्रेज़ेंस ऑफ माइंड' बताने पर पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा, "क्या 'प्रेज़ेंस ऑफ माइंड'?" उन्होंने कहा, "कोई भी क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगा अगर उसके पास 'प्रेज़ेंस ऑफ माइंड' न हो।" बकौल मुरलीधरन, दीप्ति ने नॉन-स्ट्राइकर को चेतावनी दी होती तो वह उनकी सराहना करते।