क्या बाबू!: विश्व कप फाइनल के बाद ड्रेसिंग रूम में रवींद्र जडेजा से पीएम मोदी

विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा से 'क्या बाबू!' कहते हुए गुजराती भाषा में बातचीत की। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद निवासी जसप्रीत बुमराह से पूछा, "क्या गुजराती बोलते हो?" बुमराह के 'थोड़ी-थोड़ी' बोलने पर प्रधानमंत्री हंसते दिखे।

Load More