क्या बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाना है?: रेसलर्स के 'यौन शोषण' के आरोप पर जयराम रमेश
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे रेसलर्स को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि क्या 'बेटी बचाओ' बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी? उन्होंने कहा, "कुलदीप सेंगर व चिन्मयानंद के बाद अब यह नया मामला। बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की सूची अंतहीन है।"