क्या भगवा रंग हिंदुओं और हरा मुस्लिमों का होता है?: 'पठान' के गाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आगामी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर चल रहे विवाद को लेकर कहा है, "क्या इसका मतलब है कि भगवा रंग हिंदुओं का है और हरा रंग मुस्लिमों का? यह क्या है?" गौरतलब है कि गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर विवाद हो रहा है।