क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए?: पोल शुरू कर ट्विटर यूज़र्स से मस्क
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर पर पोल शुरू कर यूज़र्स से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, "इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा।" सुबह 11 बजे तक पोल में 1 करोड़+ यूज़र्स ने हिस्सा लिया और 56.3% ने उनके इस्तीफे के पक्ष में वोट डाला।