क्या 'मोदी के परिवार' का हिस्सा हैं बृजभूषण सिंह?: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल पूछ रही हैं। जयराम ने कहा, "बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं लेकिन प्रधानमंत्री इस पर चुप हैं। क्या प्रधानमंत्री उन्हें भी 'मोदी के परिवार' का सदस्य मानते हैं?"