क्या यह महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कीमत है?: एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कहा, "क्या यह महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कीमत है?" वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "रसोई गैस पर ₹50 और बढ़ाकर गरीब-मध्य वर्ग की कमर तोड़ दी।" गौरतलब है, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की गई है।