क्या यह सरकारी अफसरों का काम है?: कांवड़ियों पर फूल बरसाने के वीडियो पर पूर्व आईपीएस अफसर
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के आईजी रेंज प्रवीण कुमार और डीएम दीपक मीणा द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाने के वीडियो पर पूर्व स्पेशल डीजीपी और पूर्व आईपीएस अफसर आर.के. विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो के साथ ट्वीट्स में लिखा, "क्या यह वाकई में सरकारी अधिकारियों का काम है? मैं इसका समर्थन नहीं करता।"