क्या रहा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का सबसे अधिक और सबसे कम अंतर?
कर्नाटक कांग्रेस चीफ डी.के. शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीएस उम्मीदवार बी. नागराजू को 1,22,392 वोटों से हराकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, मतों के सबसे कम अंतर से जीतने वाले नेता बीजेपी के सी.के. राममूर्ति हैं जिन्होंने जयनगर विधानसभा सीट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को 16 मतों से हराया है।