ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने शनिवार को अपनी आखिरी टेस्ट पारी पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में खेली। उन्होंने 205 टेस्ट पारियों में 44.59 के औसत से 8,786-रन बनाए। उन्होंने टेस्ट करियर में 26 शतक व 37 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वाधिक स्कोर 335* रहा। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं।