क्या रहे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अलग-अलग वर्गों के लिए कट-ऑफ मार्क्स?
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 में प्रिलिम्स, मेंस और फाइनल के अलग-अलग वर्गों के कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। फाइनल राउंड में सामान्य श्रेणी के लिए कट-ऑफ 953, ईडब्ल्यूएस के लिए 923, ओबीसी के लिए 919, एससी के लिए 890 और एसटी के लिए 891 अंक रहे। इस साल प्रिलिम्स के कट-ऑफ अंक कथित तौर पर सबसे कम रहे।