क्या रहे लोकसभा चुनाव में जीत के सबसे अधिक व सबसे कम अंतर?
शंकर लालवानी (बीजेपी, इंदौर) ने 11,75,092 मतों के अंतर से लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी, विदिशा) 8.21 लाख और सीआर पाटिल (बीजेपी, नवसारी) 7.7 लाख मतों के अंतर से जीते। मुंबई उत्तर पश्चिम से शिवसेना (शिंदे गुट) के रविंद्र वायकर ने सबसे कम 48 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।