क्या शवों को दफनाने मंगल पर जाएंगे?: कब्रिस्तान के लिए ज़मीन न ढूंढ सकने पर बीएमसी से एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के पूर्वी उपनगरों के लिए अतिरिक्त कब्रिस्तान की मांग संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई कर कहा है कि सम्मानजनक अंतिम संस्कार का अधिकार अन्य मौलिक अधिकारों की तरह महत्वपूर्ण है। अदालत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) नवंबर से ज़मीन नहीं ढूंढ सकी। अदालत ने पूछा, "क्या लोगों को दफनाने के लिए मंगल ग्रह पर जाएंगे?"