क्या सुनीता केजरीवाल अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं?: 'आप' से बांसुरी स्वराज
बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने 'आप' से पूछा है, "क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं?" बांसुरी ने 'आप' से स्पष्ट करने को कहा है, "क्या सुनीता अब 'आधिकारिक तौर पर' दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं क्योंकि मीडिया को संदेश देने के लिए वह मुख्यमंत्री की कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हैं।"