क्या हमारे देश के बड़े लोग कानून से ऊपर हैं?: रेसलर्स के धरने के बीच नवजोत सिंह सिद्धू
डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स के प्रति समर्थन जताते हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया है, "हैरानी की बात है कि 9 नामी महिलाओं ने शिकायत की फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई।" उन्होंने कहा, "क्या हमारे देश के बड़े लोग कानून से ऊपर हैं?...सोमवार को...मैं उनके सत्याग्रह में शामिल होऊंगा।"