क्या हर कोई सोचता है कि रेप मज़ाक है: 'शॉट' डियो के ऐड पर ऋचा चड्ढा
लेयर ब्रैंड के 'शॉट' डियो के विवादित विज्ञापन पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा है, "यह विज्ञापन कोई दुर्घटना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "एक ब्रैंड विज्ञापन बनाने से पहले कई चरणों से गुज़रने के बाद निर्णय लेता है...क्या सब सोचते हैं कि रेप मज़ाक है?" बकौल ऋचा, "इस कंपनी व जिस एजेंसी ने...विज्ञापन बनाया है...उस पर मुकदमा होना चाहिए।"