क्या है 3 मीटर नियम जिसके चलते डीआरएस में शुबमन गिल को दिया गया नॉट-आउट?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में भारत की पहली पारी के 18वें ओवर में शुबमन गिल को एलबीडब्ल्यू नहीं दिया गया जबकि डीआरएस के दौरान बॉल-ट्रैकिंग में गेंद स्टंप से टकराती दिखी थी। गिल को 3-मीटर नियम के कारण नॉट-आउट दिया गया। पॉइंट ऑफ इम्पैक्ट पर बल्लेबाज़ और स्टंप की दूरी 3-मीटर या अधिक होने पर नॉट-आउट दिया जाता है।

Load More