क्या है अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में रोहित की बल्लेबाज़ी को लेकर छिड़ा विवाद?
भारत-अफगानिस्तान टी20I के दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी पर विवाद छिड़ गया है। पहले सुपर ओवर में रोहित पवेलियन लौट गए थे और माना जा रहा था कि वह 'रिटायर्ड आउट' हुए। रोहित को दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाज़ी की अनुमति मिली क्योंकि या तो वह 'रिटायर्ड हर्ट' हुए या इसके लिए विपक्षी कप्तान की सहमति थी।